राहुल गांधी की पीएम मोदी और अमित शाह को चुनौती, कहा- 'जितनी चाहें पुलिस बुला लो, हम पीछे नहीं हटेंगे...'
🎬 Watch Now: Feature Video

Published : October 11, 2026 at 10:53 AM IST
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र बीजेपी सरकार पर हमला बोला और उस पर देश की संविधान पर हमला करने का आरोप लगाया. चेन्नई में छात्रों की गूंज कार्यक्रम में उन्होंने युवाओं से विरोध प्रदर्शनों को जारी रखने की अपील की.
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस को डरपोक करार दिया. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर राहुल गांधी ने लिखा, 'मैं पिछले एक दशक से अधिक समय से नरेंद्र मोदी और आरएसएस से लड़ रहा हूं. मैं उन्हें वैसे ही समझता हूं जैसे आप अपने प्रतिद्वंद्वी को समझते हैं. मैं इन्हें अंदर तक जानता हूं, इनकी हर चाल से वाकिफ हूं. इन लोगों की सबसे बड़ी पहचान है- कायरता. नरेंद्र मोदी, अमित शाह, मोहन भागवत, ज्ञानेश कुमार, अजीत डोभाल - इस कहानी के खलनायक - अब धीरे-धीरे घिरते जा रहे हैं. इनके चारों तरफ़ से दायरा सिमट रहा है.' उधर, दिल्ली में विरोध प्रदर्शनों का सिलसिला जारी है. CJP के प्रदर्शन के दौरान चार पूर्व मुख्यमंत्रियों को हिरासत में लिया गया. इनमें केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, त्रिपुरा के पूर्व मुख्य मंत्री माणिक सरका, पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शामिल हैं. इसके साथ ही, हजारों प्रदर्शनकारियों को भी हिरासत में लिया गया. इनके साथ ही, आप नेता गोपाल राय, नेहा बोरा, अंजलि, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया.