राहुल गांधी ने पीएम मोदी को बताया 'सबसे युवा विरोधी पीएम', कहा, 152 पेपर लीक नाकाम शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी नहीं ले सकते - COCKROACH JANTA PARTY
🎬 Watch Now: Feature Video

Published : July 20, 2026 at 11:04 PM IST
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को दिल्ली में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस के बल प्रयोग की निंदा की और आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इतिहास के सबसे युवा-विरोधी प्रधानमंत्री हैं. उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को युवाओं की बातें सुननी चाहिए और उनकी मांगें माननी चाहिए. राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भारत के इतिहास के सबसे युवा-विरोधी प्रधानमंत्री हैं. वह इतने युवा विरोधी हैं कि एक नाकाम शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा भी नहीं ले सकते.
राहुल गांधी ने प्रदर्शनकारियों का समर्थन करते हुए कहा कि वो क्रिमिनल्स नहीं थे, वो अपना अधिकार मांग रहे थे. वो एक ऐसे एजुकेशन सिस्टम की मांग कर रहे थे, जो पारदर्शी हो. इसमें कुछ भी गलत नहीं था. लेकिन सरकार और पुलिस ने जो किया वो शर्मनाक है. छात्रों को लाठी से पीटना और आंसू गैसे के गोले छोड़ना लोकतांत्रिक नहीं है.