छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का आखिरी दिन, प्रश्नकाल LIVE - CHHATTISGARH BUDGET SESSION
🎬 Watch Now: Feature Video

By ETV Bharat Chhattisgarh Team
Published : March 20, 2026 at 11:00 AM IST
|Updated : March 20, 2026 at 12:00 PM IST
रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र की कार्यवाही प्रश्नकाल से शुरू हुई. प्रश्नकाल के बाद पत्रों को पटल पर रखा जाएगा. वित्त मंत्री ओपी चौधरी छत्तीसगढ़ सरकार के राज्य राजस्व पर 31 मार्च, 2023 को समाप्त हुए वर्ष के लिए भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक की रिपोर्ट, वर्ष 2026 की रिपोर्ट संख्या 01 (प्रदर्शन एवं अनुपालन लेखापरीक्षा - सिविल) को सदन में रखेंगे. पत्रों को पटल पर रखने के बाद 71 ध्यानाकर्षण लगाए गए हैं. इसके बाद प्रतिवेदन और याचिकाएं पेश की जाएंगी. पुन्नूलाल मोहले, सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत संचालित दुकानों की जांच के लिए सदन द्वारा गठित जांच समिति की रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे. वाणिज्यिक मंत्री ओपी चौधरी छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026 (संख्या 8 ऑफ 2026) को पेश करने का प्रस्ताव रखेंगे और अवकाश मिलने पर विधेयक पेश करेंगे.