सुनंदा शर्मा के नाम रही सुजापुर होली मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या, दर्शकों ने लिया आनंद - HOLI UTSAV SUJANPUR 2026

🎬 Watch Now: Feature Video

thumbnail
सुनंदा शर्मा के नाम रही सुजापुर होली मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या (ETV Bharat)

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : March 4, 2026 at 4:15 PM IST

1 Min Read
Choose ETV Bharat

हमीरपुर: सुजानपुर होली मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या पंजाबी गायिका सुनंदा शर्मा और इंडियन आइडल फेम अनुज शर्मा के नाम रही. दोनों ने अपनी दमदार प्रस्तुतियों से हजारों दर्शकों को देर रात तक झूमने पर मजबूर कर दिया. पंडाल में मौजूद लोग हर गीत पर तालियां बजाते और भांगड़ा करते नजर आए. सबसे पहले पहाड़ी कलाकार अभिषेक सोनी ने नाम मेरी राधा रानी का, धूडू नचाया हो, शिव कैलाशों के वासी, खेल रहे शंकर होली जैसे भजन एवं लोकगीत प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया. इसके बाद सुनंदा शर्मा ने तेरी सहेली दे नालों मेरे सैंडल सोहणे आ…, मेरी मम्मी नू पसंद नियो त, दिल ले गया कोई, बूहे बारियां जैसे हिट गीतों की शानदार प्रस्तुति दी. हर गीत पर दर्शक झूमते रहे उन्होंने कुछ प्रशंसकों को मंच पर बुलाकर उनके साथ फोटो भी खिंचवाई.

ABOUT THE AUTHOR

...view details