बिरसा मुंडा की 150 जयंती पर उलिहातू में राजकीय कार्यक्रम - LIVE - BIRSA MUNDA ANNIVERSARY

🎬 Watch Now: Feature Video

thumbnail

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : November 15, 2025 at 1:50 PM IST

|

Updated : November 15, 2025 at 2:30 PM IST

1 Min Read
Choose ETV Bharat

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती और झारखंड के 25वें स्थापना दिवस को पूरे राज्य में धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस मौके पर भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू में भव्य कार्यक्रम आय़ोजित की गई है. इस भव्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम के शामिल होने की उम्मीद है.  

समारोह की शुरुआत में, विशिष्ट अतिथि बिरसा ओड़ा पहुंचेंगे और भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे. इसके बाद वे बिरसा परिसर में स्थापित आदमकद प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे. ये अतिथि स्टेडियम के मुख्य मंच पर भगवान बिरसा मुंडा के वंशजों को सम्मानित करेंगे. 2.5 करोड़ रुपये की लागत से बिरसा ओड़ा के जीर्णोद्धार का भी शिलान्यास किया जाएगा.

Last Updated : November 15, 2025 at 2:30 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details