यूपी में पुलिस वालों की कपड़ा फाड़ होली; आगरा, मेरठ और लखनऊ में नागिन डांस का जलवा, देखिए VIDEO - KAPDA PHAAD HOLI
🎬 Watch Now: Feature Video

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : March 5, 2026 at 3:51 PM IST
आगरा/मेरठ/लखनऊ: उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से पुलिसकर्मियों द्वारा डीजे की धुन पर जमकर कपड़ा फाड़ होली और कीचड़ होली खेलने का वीडियो सामने आया है. आगरा में गुरुवार को पुलिसकर्मियों ने पुलिस लाइन में होली मनाई. इस दौरान म्यूजिक के बीच में कपड़ा फाड़ होली खेली गई, जिसमें पुलिसकर्मी एक दूसरे के कपड़े फाड़ते दिखे. इस दौरान पुलिस एडिशनल कमिश्नर राम बदन सिंह भी पुलिसकर्मी के साथ होली खेलने नजर आए. वहीं मेरठ पुलिस लाइन में भी जमकर कपड़ा फाड और कीचड़ होली खेली गई है. इस दौरान पुलिसकर्मियों ने जमकर नागिन डांस किया और डीजे पर थिरकते नजर आए. इसके साथ ही लखनऊ पुलिस ने भी परंपरागत तरीके से होली के दूसरे दिन जमकर होली खेली. इस दौरान पुलिस लाइन में फिल्मी गानों पर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने जमकर ठुमके लगाए. जहां पुलिस विभाग के आला अधिकारियों को पुलिस कर्मचारियों ने जम के रंग लगाया. कार्यक्रम में लखनऊ पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र सिंह सिंगर, जॉइंट पुलिस कमिश्नर बबलू कुमार भी शामिल हुए. जहां पर उन्होंने अन्य पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ होली खेली.