40 साल बाद भारतीय पीएम का न्यूजीलैंड दौरा... FTA और इंडो-पैसिफिक साझेदारी पर बड़ा संदेश - PM MODI

🎬 Watch Now: Feature Video

thumbnail
PM NARENDRA MODI NEW ZEALAND VISIT (ETV Bharat)

By ETV Bharat Hindi Team

Published : July 11, 2026 at 1:50 PM IST

1 Min Read
Choose ETV Bharat

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 40 साल बाद न्यूजीलैंड का दौरा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने. ऑकलैंड के गवर्नमेंट हाउस में उनका पारंपरिक माओरी ‘पोव्हिरी’ समारोह के साथ भव्य स्वागत किया गया. इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई, जिसमें भारत-न्यूजीलैंड फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA), व्यापार, निवेश और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. प्रधानमंत्री मोदी ने दोनों देशों को साझा लोकतांत्रिक मूल्यों और समुद्री सुरक्षा का स्वाभाविक साझेदार बताया. विदेश मंत्रालय के अनुसार, दौरे के दौरान पीएम मोदी उद्योग, व्यापार और खेल जगत की प्रमुख हस्तियों से भी मुलाकात करेंगे तथा भारतीय समुदाय के एक बड़े कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। यह यात्रा दोनों देशों के संबंधों को नई दिशा देने वाली मानी जा रही है.