PM मोदी और ईरानी राष्ट्रपति की मुलाकात; उधर होर्मुज में बारूदी सुरंग से टकराया टैंकर, अमेरिका का ईरान पर स्ट्राइक
🎬 Watch Now: Feature Video

Published : August 31, 2026 at 7:03 PM IST
किर्गिस्तान के बिश्केक में आयोजित SCO समिट के इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान के साथ अहम द्विपक्षीय बैठक की. पश्चिम एशिया में तनाव शुरू होने के बाद दोनों शीर्ष नेताओं की यह पहली व्यक्तिगत मुलाकात है.
दूसरी तरफ, रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण होर्मुज स्ट्रेट में तनाव चरम पर पहुंच गया है. यहाँ एक सुपर टैंकर दो समुद्री बारूदी सुरंगों से टकराने के बाद आग की लपटों में घिर गया. इस बीच, अमेरिकी सेना ने लारक द्वीप पर ईरानी रॉकेट लॉन्चर्स को निशाना बनाकर हमला किया है, जिसके जवाब में ईरान ने जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइलें दागने का दावा किया है.