पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बताया परजीवी पार्टी, तमिलनाडु में डीएमके को धोखा देने का लगाया आरोप - PM MODI TARGETS CONGRESS
🎬 Watch Now: Feature Video

Published : May 10, 2026 at 9:20 PM IST
पीएम मोदी रविवार से तीन राज्यों के दौरे पर हैं. अपने दौरे की पहली कड़ी में पीएम मोदी बेंगलुरु पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कांग्रेस को परजीवी राजनीतिक शक्ति करार दिया. प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर तमिलनाडु में अपने पुराने सहयोगी डीएमके से गद्दारी करने का आरोप लगाया.
कर्नाटक कांग्रेस में मची अंदरुनी खींचतान पर पीएम ने कहा कि इसकी वजह से पार्टी राज्य को बेहतर प्रशासन नहीं दे पाई. पीएम ने कांग्रेस पर अपनी नाकामी छुपाने के लिए लोकतांत्रिक संस्थाओं, अदालतों और संवैधानिक प्रक्रिया को नकारने का आरोप लगाया.
हाल में असम, बंगाल, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे को पीएम मोदी ने बीजेपी पर जनता के विश्वास का प्रतीक बताया.