PM मोदी ने दिखाई भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी, बोले- दुनिया की सबसे लंबी और ताकतवर हाइड्रोजन ट्रेन - SONIPAT

🎬 Watch Now: Feature Video

thumbnail
India first hydrogen train (ETV Bharat)

By ETV Bharat Hindi Team

Published : July 17, 2026 at 4:50 PM IST

1 Min Read
Choose ETV Bharat

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के जींद से भारत की पहली हाइड्रोजन फ्यूल सेल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इसके साथ ही भारत हाइड्रोजन ट्रेन चलाने वाले चुनिंदा देशों में शामिल हो गया। यह ट्रेन जींद से सोनीपत के बीच लगभग 89 किलोमीटर का सफर तय करेगी और रास्ते में 14 स्टेशनों पर रुकेगी. 10 कोच वाली इस ट्रेन में करीब 2,600 यात्री यात्रा कर सकेंगे. इसकी अधिकतम गति 75 किमी प्रति घंटा है, जबकि किराया 5 से 25 रुपये के बीच रखा गया है. हाइड्रोजन फ्यूल सेल तकनीक से चलने वाली यह ट्रेन प्रदूषण नहीं फैलाती और केवल पानी की भाप तथा गर्मी उत्सर्जित करती है. प्रधानमंत्री ने इसे दुनिया की सबसे लंबी और सबसे ताकतवर हाइड्रोजन ट्रेन बताया.