फिलीपींस में 7.8 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, 15 की मौत; सुनामी की चेतावनी से दहशत - PHILIPPINES EARTHQUAKE

🎬 Watch Now: Feature Video

thumbnail
Philippines 7.8 magnitude earthquake latest update (ETV Bharat)

By ETV Bharat Hindi Team

Published : June 8, 2026 at 4:47 PM IST

1 Min Read
Choose ETV Bharat

फिलीपींस में सोमवार को आए 7.8 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई. अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार भूकंप का केंद्र मिंडानाओ द्वीप के पास जमीन से करीब 35 किलोमीटर नीचे था. हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई व्यावसायिक इमारतों, दफ्तरों और दुकानों को नुकसान पहुंचा है. भूकंप के बाद 138 आफ्टरशॉक दर्ज किए गए, जिनकी तीव्रता 1.3 से 6.7 के बीच रही. मिंडानाओ के छह इलाकों में सुनामी की लहरें भी दर्ज की गईं, जिनमें सबसे ऊंची लहर 1.4 मीटर रही. एहतियात के तौर पर इंडोनेशिया और मलेशिया ने भी सुनामी चेतावनी जारी की थी. राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है.

ABOUT THE AUTHOR

Mainly responsible for curating national stories, Hindi News Desk is one of the most important desks in ETV Bharat. It is the central desk for ten Hindi states. Hindi Desk chooses, processes, and maps national, international stories that come from multiple sources. It also caters to the Hindi states in areas of entertainment, sports, lifestyle, health, business and technology....view details