10 दिन में तीसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम…महंगाई से आम आदमी परेशान - INFLATION

🎬 Watch Now: Feature Video

thumbnail
Petrol diesel prices increased in India (ETV Bharat)

By ETV Bharat Hindi Team

Published : May 23, 2026 at 1:36 PM IST

1 Min Read
Choose ETV Bharat

भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 10 दिनों के भीतर तीसरी बार बढ़ोतरी की गई है, जिससे आम लोगों पर महंगाई का दबाव और बढ़ गया है. सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में करीब 87 पैसे और डीजल में 91 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की है. इसके साथ ही CNG के दाम भी बढ़ाए गए हैं. नई दिल्ली में पेट्रोल अब 99.51 रुपये और डीजल 92.49 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है, जबकि मुंबई में पेट्रोल 108 रुपये के पार चला गया है. विशेषज्ञों का मानना है कि मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल का असर भारतीय बाजार पर दिख रहा है. बढ़ती ईंधन कीमतों से ट्रांसपोर्ट और रोजमर्रा की वस्तुएं भी महंगी हो सकती हैं.

ABOUT THE AUTHOR

Mainly responsible for curating national stories, Hindi News Desk is one of the most important desks in ETV Bharat. It is the central desk for ten Hindi states. Hindi Desk chooses, processes, and maps national, international stories that come from multiple sources. It also caters to the Hindi states in areas of entertainment, sports, lifestyle, health, business and technology....view details