पेस्टिसाइड से प्रकृति पर खतरा, मर रहीं मधुमक्खियां, खेती हो रही बर्बाद - PESTICIDES ARE A THREAT TO NATURE
🎬 Watch Now: Feature Video

Published : February 27, 2026 at 7:27 PM IST
महाराष्ट्र के अहिल्यानगर के किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है. यहां अनार उगाने वाले किसान मुश्किल में हैं. पेस्टीसाइड का साइड इफेक्ट इस इलाके में देखने को मिल रहा है. इलाके में पेस्टीसाइड के इस्तेमाल से मधुमक्खियां मर रही हैं. पॉलिनेशन नहीं हो पा रहा है. जिसकी वजह से अनार की खेती पर असर पड़ रहा है. यहां के किसान मधुमक्खियों के बक्से राजस्थान और मध्यप्रदेश से किराए पर लाकर अपने बाग में लगा रहे हैं. अनार के बगीचों में 80 परसेंट से ज़्यादा पॉलिनेशन का काम मधुमक्खियां करती हैं. ये आसानी से एक फूल से दूसरे फूल में पॉलेन ट्रांसफर करते हैं. इससे प्रोडक्शन 70 फीसदी से ज़्यादा बढ़ जाता है. फलों की क्वालिटी भी बेहतर होती है. किसानों का आरोप है कि विदेशों में बैन कुछ पेस्टीसाइड देश में बड़े पैमाने पर बिक रहे हैं. जिनकी वजह से मधुमक्खियां मर रही है. अगर इन पेस्टीसाइड को बैन नहीं किया जाता, तो मधुमक्खियां पूरी तरह से इलाके से खत्म हो जाएगी और फसलें चौपट हो जाएंगी.