पाकिस्तान-अफगानिस्तान में जंग जैसे हालात.... चौकियों पर कब्जे और एयर स्ट्राइक से बढ़ा तनाव - PAKISTAN AFGHANISTAN OPEN WAR

🎬 Watch Now: Feature Video

thumbnail
पाकिस्तान-अफगानिस्तान में जंग जैसे हालात (ETV Bharat)

By ETV Bharat Hindi Team

Published : February 27, 2026 at 2:00 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच हालात अब खुले टकराव में बदलते दिख रहे हैं. दावा है कि अफगानिस्तान ने पाकिस्तान की 12 से ज्यादा सैन्य चौकियों पर कब्जा कर लिया है. और पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर हवाई हमले कर दिए. शुक्रवार तड़के  पाकिस्तान की ओर से काबुल, कंधार और पकतिया प्रांत में एयर स्ट्राइक किए गए. काबुल में कम से कम तीन बड़े धमाकों की आवाज सुनी गई. हालांकि, नुकसान कितना हुआ इसकी तस्वीर अभी साफ नहीं है. वहीं अफगानिस्तान ने दावा किया था कि उसने पाकिस्तान के अंदर घुसकर 12 से ज्यादा सैन्य चौकियों पर कब्जा कर लिया है. अफगान रक्षा मंत्रालय ने कहा कि 55 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, जिनमें से कुछ के शव अफगानिस्तान ले जाए गए, जबकि कई सैनिकों को जिंदा पकड़ लिया गया. वहीं अफगानिस्तान के आठ सैनिक मारे गए और 11 घायल हुए. दूसरी ओर पाकिस्तान के सूचना मंत्री अत्ताउल्लाह तरार ने कहा कि पाकिस्तान के दो सैनिक मारे गए और तीन घायल हुए हैं, जबकि 36 अफगान लड़ाके मारे गए. दरअसल 2 हजार 611 किलोमीटर लंबी डूरंड लाइन पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सालों से विवाद की जड़ रही है. पिछले कई महीनों से दोनों देशों के बीच तनाव बना हुआ है. अक्टूबर में सीमा पर हुई झड़पों में सैनिकों, नागरिकों और संदिग्ध आतंकियों की मौत हुई थी. हालांकि, कतर की मध्यस्थता से हुआ युद्धविराम काफी हद तक लागू रहा. लेकिन सीमा पर बीच-बीच में गोलीबारी होती रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की जमीन से आतंकी संगठन टीटीपी पाकिस्तान में हमले करता है. जबकि अफगानिस्तान इन आरोपों से साफ इनकार करता है. संयुक्त राष्ट्र ने भी इस बढ़ते टकराव पर चिंता जताई है और दोनों देशों से संयम बरतने की अपील की है. लेकिन जिस तरह से हवाई हमले और चौकियों पर कब्जे के दावे हो रहे हैं. उससे साफ है कि हालात बेहद गंभीर हो चुके हैं.

ABOUT THE AUTHOR

...view details