पद्मावत जौहर कंट्रोवर्सी: क्या स्वरा भास्कर ने जौहर को कायरता बताया था, अब सफाई में क्या बोलीं ?

🎬 Watch Now: Feature Video

thumbnail
अब सफाई में क्या बोलीं ? (ETV Bharat)

By ETV Bharat Hindi Team

Published : September 2, 2026 at 11:01 PM IST

1 Min Read
Choose ETV Bharat

स्वरा भास्कर इन दिनों संजय लीला भंसाली की सुपरहिट फिल्म पद्मावत के जौहर वाले सीन पर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं. एक्ट्रेस की उनके बयान पर चौतरफा आलोचना हो रही है. इस पर एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर आकर अपनी सफाई दी है. अभिनेत्री ने कहा कि उनक बयान को 'गलत' और 'भ्रामक' समझा जा रहा है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि उन्होंने रानी पद्मावती या जौहर करने वाली महिलाओं को कभी 'कायर' भी नहीं कहा. स्वरा ने बीती मंगलवार रात को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा करके इस विवाद पर अपनी बात रखी. एक्ट्रेस ने बताया कि ये बयान उन्होंने 31 अगस्त को नई दिल्ली में दिए थे, जब उनसे पद्मावत देखने के बाद संजय लीला भंसाली को लिखे खुले पत्र के बारे में पूछा गया था. स्वरा ने बताया, 'आज सुबह से मेरा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह कल के एक कार्यक्रम का है, जहां मुझसे पूछा गया था कि पद्मावत देखने के बाद मैंने संजय लीला भंसाली को खुला पत्र क्यों भेजा था'.