ईरान-इजराइल में खुली जंग: ट्रंप की धमकी- हथियार डालो, नहीं तो मौत तय - TRUMP WARNS IRANI ADMINISTRATION

🎬 Watch Now: Feature Video

thumbnail
ईरान-इजराइल में खुली जंग (ETV Bharat)

By ETV Bharat Hindi Team

Published : February 28, 2026 at 7:39 PM IST

1 Min Read
Choose ETV Bharat

इजराइल ने ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई शहरों पर हमला कर दिया है. ईरान पर किए गए हमले अमेरिका और इजराइल की साझा सैन्य कार्रवाई का हिस्सा है. इजराइल डिफेंस फोर्स ने ईरान पर हमले की जानकारी देते हुए इसे ‘प्रिवेंटिव अटैक’ बताया है. तेहरान समेत कई शहरों में धमाके सुने गए हैं और हवाई हमलों के सायरन बज रहे हैं. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को सीधी चेतावनी दे डाली कि हथियार डाल दो, नहीं तो मौत का सामना करो…

दूसरी तरफ ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई की है. ईरान ने सऊदी अरब, जॉर्डन, बहरीन, कुवैत, कतर यूएई में स्थित अमेरिकी नौसैनिक अड्डों पर हमला किया है.

इस संघर्ष की आंच अब दूसरे देशों तक पहुंचने लगी है. कतर ने अपनी एयर डिफेंस सिस्टम से ईरानी मिसाइल को मार गिराने का दावा किया है, वहीं बहरीन में भी धमाकों के बाद इमरजेंसी अलर्ट जारी किया गया. हालात की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है और उनके घर के आसपास कड़ी सुरक्षा तैनात है…

ABOUT THE AUTHOR

...view details