ओडिशा: भुवनेश्वर के नंदनकानन चिड़ियाघर प्रशासन ने जानवरों को भीषण गर्मी से बचाने के लिए किए खास इंतजाम - ODISHA
🎬 Watch Now: Feature Video

Published : May 27, 2026 at 2:23 PM IST
सूरज आग उगल रहा है। ओडिशा के कुछ हिस्सों में लू चल रही है और मौसम बेहद गर्म है. हालांकि, भुवनेश्वर के नंदनकानन चिड़ियाघर में जानवरों को भीषण गर्मी से काफी राहत है. पानी की फुहारें, तालाब, शेड और पौष्टिक भोजन- चिड़ियाघर के अधिकारियों का कहना है कि वे अपने प्यारे जानवरों को ठंडा, स्वस्थ और खुश रखने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं. चिड़ियाघर में जानवरों को खाने में पानी से भरपूर चीजें, जैसे अनानास और तरबूज दिए जा रहे हैं। वे इन्हें मजे से खाते हैं और भीषण गर्मी में भी राहत महसूस कर रहे हैं. इसके अलावा, गर्मी से बचने के लिए उनके खाने का समय थोड़ा पहले कर दिया गया है. चिड़ियाघर आने वाले लोग अपने पसंदीदा जानवरों के लिए की गई व्यवस्थाओं की तारीफ कर रहे हैं.