Himachal Governor Oath Ceremony LIVE: हिमाचल के नये राज्यपाल कविंदर गुप्ता का शपथ ग्रहण समारोह - HP GOVERNOR OATH CEREMONY LIVE
🎬 Watch Now: Feature Video

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team
Published : March 10, 2026 at 11:58 AM IST
|Updated : March 10, 2026 at 12:04 PM IST
शिमला: हिमाचल प्रदेश के नये राज्यपाल कविंद्र गुप्ता पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे. राजधानी शिमला स्थित लोकभवन में शपथ ग्रहण समारोह किया जा रहा है. मूल रूप से जम्मू से आने वाले कविंद्र गुप्ता का जन्म 2 दिसंबर 1959 को हुआ था. वे सार्वजनिक जीवन और प्रशासन में पिछले चार दशकों से हैं. उनके पिता केंद्रीय डाक विभाग में कार्यरत थे और 1963 में परिवार के साथ संगरूर पंजाब स्थानांतरित हो गए. प्रारंभिक शिक्षा के बाद उन्होंने साल 1979 में गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, गुरदासपुर से स्नातक की उपाधि प्राप्त की.
कविंद्र गुप्ता जम्मू नगर निगम के प्रथम महापौर निर्वाचित हुए और लगातार तीन बार इस पद पर चुने गए. 2014 में कविंद्र गुप्ता गांधी नगर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक निर्वाचित हुए. 30 अप्रैल 2018 को उन्हें जम्मू-कश्मीर का उपमुख्यमंत्री नियुक्त किया गया. 14 जुलाई 2025 को कविंद्र गुप्ता को राष्ट्रपति द्वारा लद्दाख का उप-राज्यपाल नियुक्त किया गया और वे इस केंद्र शासित प्रदेश के तीसरे उप-राज्यपाल बने. 5 मार्च 2026 को कविंद्र गुप्ता को राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया.