नितिन नबीन संभालेंगे बीजेपी की बागडोर, निर्विरोध बीजेपी अध्यक्ष चुना जाना तय, कल होगा नाम का ऐलान - NITIN NAVEEN

🎬 Watch Now: Feature Video

thumbnail
बीजेपी में "नबीन" युग (ETV Bharat)

By ETV Bharat Hindi Team

Published : January 19, 2026 at 8:13 PM IST

1 Min Read
Choose ETV Bharat

एक मामूली कार्यकर्ता दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का कमान संभालने जा रहा है. बीजेपी ने नितिन नबीन के नाम पर मोहर लगा दी है. बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए उन्होंने सोमवार को नामांकन किया. गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी प्रस्तावक बने. बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम का ऐलान मंगलवार को होगा. बीजेपी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए 16 जनवरी को नोटिफिकेशन जारी किया था. नितिन नबीन के नामांकन पर बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि ये बहुत सौभाग्य की बात है, हमारे बिहार के वरिष्ठ नेता बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन रहे हैं. अनुराग ठाकुर ने इसे नए युग की शुरुआत बताया. नितिन नबीन को 14 दिसंबर 2025 को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था. इससे पहले 2020 में जेपी नड्डा राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे.उनका कार्यकाल 2024 में खत्म हुआ था. वो एक्सटेंशन पर थे. फिलहाल नड्डा केंद्र में स्वास्थ्य मंत्री हैं. नितिन नबीन की उम्र 45 साल है. वो बीजेपी के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे. बिहार से आते हैं, पांच बार विधायक और तीन बार मंत्री रह चुके हैं. 2025 में बिहार चुनाव में बीजेपी की शानदार जीत का श्रेय उनको दिया जाता है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details