नेपाल त्रासदीः 'मंदिर में बिताए 20 मिनट ने बचाई जान', केरल के पर्यटकों ने सुनाई खौफनाक दास्तान
🎬 Watch Now: Feature Video

Published : August 30, 2026 at 11:12 PM IST
नेपाल में अचानक आई बाढ़ में फंसे केरल के लोगों का 36 सदस्यों का एक समूह बाल-बाल बचकर नेडुम्बसेरी लौट आया. यह ग्रुप नेपाल बॉर्डर से लगभग 100 किलोमीटर का सफर करके बॉर्डर पार कर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचा। वहां से वे दो अलग-अलग फ्लाइट से घर लौटे. उनमें से, कासरगोड के पांच लोग बेंगलुरू में उतरे और फिर ट्रेन से घर लौट आए. ग्रुप के बाकी 31 सदस्य आज सुबह 2:30 बजे नेदुम्बस्सेरी एयरपोर्ट पहुंचे. उन्होंने बताया कि पानी सुनामी की तरह तेजी से अंदर आया। उन्होंने यह भी कहा कि हालांकि उन्होंने बचने के लिए अपना रास्ता बदल लिया था, लेकिन वहां भी लैंडस्लाइड के कारण वे अंधेरे में जंगल में ही फंस गए. इन लोगों ने मंदिर में बिताए 20 मिनट को जिंदगी का अहम पल बताया.