नेपाल की बाढ़ का बिहार में खौफनाक असर, गंडक में बहकर आ रहे इंसानों-जानवरों के शव; 5 दिन से लापता परिवार का सुराग नहीं

🎬 Watch Now: Feature Video

thumbnail
नेपाल की बाढ़ का बिहार में खौफनाक असर (ETV Bharat)

By ETV Bharat Hindi Team

Published : August 29, 2026 at 10:27 PM IST

1 Min Read
Choose ETV Bharat

नेपाल में कुदरत के कहर का सबसे भयानक और खौफनाक असर अब बिहार में दिखाई दे रहा है. गंडक नदी में पानी के तेज बहाव के साथ नेपाल की तरफ से भारी मलबा, लकड़ियां और यहां तक कि इंसान व जानवरों के शव बहकर आ रहे हैं. हाजीपुर के काली घाट पर मौजूद स्थानीय लोगों और नाविकों का दावा है कि नदी में अनगिनत शव बहकर आ रहे हैं, जो एक बेहद डरावनी तस्वीर पेश कर रहे हैं.

इस बीच, मोतिहारी का एक पूरा परिवार नेपाल में आई इस भयानक बाढ़ में लापता हो गया है, जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है. बगहा में गंडक का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है, जिसके चलते पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण और गोपालगंज समेत 6 जिलों में हाई अलर्ट जारी किया गया है.