नेपाल में बाढ़ से 903 की मौत, 4247 लापता; देवघाट में दफनाए जा रहे अज्ञात शव, सद्गुरु ने दी 1 करोड़ की मदद
🎬 Watch Now: Feature Video

Published : August 31, 2026 at 6:42 PM IST
नेपाल में आई भयानक अचानक बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है. इस प्राकृतिक आपदा में अब तक 903 लोगों की दर्दनाक मौत हो चुकी है, जबकि 4,247 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं. हालात इतने भयावह हैं कि शवों की पहचान मुश्किल हो रही है और चितवन के देवघाट जंगल में सैकड़ों कब्रें तैयार कर अज्ञात शवों को दफनाया जा रहा है, जिनकी बाद में DNA जांच की जाएगी.
बाढ़ से हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स और नेपाल-चीन सीमा के अहम व्यापारिक रास्तों को भी भारी नुकसान पहुंचा है. इस महासंकट की घड़ी में मदद के लिए हाथ आगे आए हैं. ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु ने नेपाल के प्रधानमंत्री आपदा राहत कोष में 1 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया है, वहीं चीन सरकार ने भी 22 लाख डॉलर (करीब 35 करोड़ नेपाली रुपये) की आर्थिक सहायता दी है.