NEET पेपर लीक: NTA एक्सपर्ट की सोसायटी एप की एंट्री रिकॉर्ड, फोन डेटा से साजिश का खुलासा, पेपर बनाते समय याद कर लेते थे सवाल

🎬 Watch Now: Feature Video

thumbnail
NEET पेपर लीक (ETV Bharat)

By ETV Bharat Hindi Team

Published : August 7, 2026 at 8:20 PM IST

1 Min Read
Choose ETV Bharat

नीट पेपर लीक को लेकर सीबीआई की चार्जशीट में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. CBI की चार्जशीट के केंद्र में पुणे के तीन सब्जेक्ट एक्सपर्ट थे.जो नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के पैनल में शामिल थे.केमिस्ट्री के लिए कुलकर्णी, जूलॉजी और बॉटनी के लिए मनीषा गुरुनाथ मंधारे फिजिक्स के लिए मनीषा संजय हवलदार. आरोप है कि इन्होंने भारी रकम के बदले गोपनीय सवाल लीक करने के लिए NTA में मौजूद बड़ी कमियों का फायदा उठाया. CBI को पता चला है कि पेपर सेट करने, अनुवाद करने और बैक-अनुवाद का काम ओखला में NTA की बिल्डिंग में एक सुरक्षित माहौल में किया गया था.इस दौरान कई कमियां पाई गईं. जिनका फायदा उठाकर कुलकर्णी, मंधारे और हवलदार ने अपने होटल के कमरों में NEET के प्रश्न पत्र के लिए सामग्री को फिर से तैयार किया.