सड़क पर नमाज- सीएम योगी का तल्ख अंदाज, बोले-सड़क चलने के लिए है, तमाशे के लिए नहीं - CM YOGI STATEMENT ON NAMAZ

🎬 Watch Now: Feature Video

thumbnail
सड़क पर नमाज- सीएम योगी का तल्ख अंदाज (ETV Bharat)

By ETV Bharat Hindi Team

Published : May 18, 2026 at 8:46 PM IST

1 Min Read
Choose ETV Bharat

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क जाम और सार्वजनिक सड़कों पर धार्मिक गतिविधियों को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए दो टूक चेतावनी दी है. उन्होंने कहा है कि सड़कें चलने के लिए हैं, तमाशे के लिए नहीं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट किया कि यूपी में सड़क जाम करने वालों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई होगी. साथ ही सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि नमाज पढ़नी है, शिफ्ट में पढ़िए. प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे. एक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब सड़कों पर नमाज नहीं होती. कानून सबके लिए बराबर है. किसी को भी सड़क रोकने का अधिकार नहीं है. सीएम ने कहा कि सरकार आम जनता के आवागमन को बाधित करने वाली किसी भी अराजकता को बर्दाश्त नहीं करेगी. एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा, पहले हम समझाएंगे, नहीं मानेंगे तो कार्रवाई होगी.

ABOUT THE AUTHOR

Mainly responsible for curating national stories, Hindi News Desk is one of the most important desks in ETV Bharat. It is the central desk for ten Hindi states. Hindi Desk chooses, processes, and maps national, international stories that come from multiple sources. It also caters to the Hindi states in areas of entertainment, sports, lifestyle, health, business and technology....view details