मुंबई में भारी बारिश के बीच चॉल ढही, 6 लोगों की मौत, मलबे में रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन - NDRF

🎬 Watch Now: Feature Video

thumbnail
MUMBAI MANKHURD CHAWL COLLAPSE (ETV Bharat)

By ETV Bharat Hindi Team

Published : July 6, 2026 at 5:07 PM IST

1 Min Read
Choose ETV Bharat

मुंबई के मानखुर्द इलाके में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच जनता नगर की एक चॉल का हिस्सा ढह गया, जिसमें कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. हादसा रविवार रात हनुमान मंदिर के पीछे स्थित चॉल नंबर-5 में हुआ, जहां दो से तीन कमरे अचानक भरभराकर गिर गए. सूचना मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड, बीएमसी, पुलिस, एनडीआरएफ और एंबुलेंस टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया. लगातार बारिश और मलबे में लोहे के ढांचे होने से रेस्क्यू ऑपरेशन चुनौतीपूर्ण रहा, लेकिन पूरी रात अभियान जारी रखा गया. प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया है.

ABOUT THE AUTHOR

Mainly responsible for curating national stories, Hindi News Desk is one of the most important desks in ETV Bharat. It is the central desk for ten Hindi states. Hindi Desk chooses, processes, and maps national, international stories that come from multiple sources. It also caters to the Hindi states in areas of entertainment, sports, lifestyle, health, business and technology....view details