3 दिन की देरी के बाद रफ्तार में मानसून, गोवा पहुंचा; केरल में रेड अलर्ट, उत्तर भारत में भी बारिश का असर - HEAVY RAINFALL

🎬 Watch Now: Feature Video

thumbnail
Monsoon reaches Goa after delayed onset (ETV Bharat)

By ETV Bharat Hindi Team

Published : June 6, 2026 at 5:24 PM IST

1 Min Read
Choose ETV Bharat

तीन दिन की देरी से भारत में प्रवेश करने के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है. केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु से आगे बढ़ते हुए मानसून गोवा पहुंच चुका है, जबकि मुंबई में भी इसके जल्द पहुंचने की संभावना है. केरल में भारी बारिश को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है और कई जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं. मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में मानसून पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश राज्यों तक पहुंच सकता है, जबकि बिहार, झारखंड और ओडिशा में अगले दस दिनों के भीतर दस्तक देने की संभावना है. देश के कई हिस्सों में प्री-मानसून गतिविधियां जारी हैं. राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश, आंधी और तेज हवाओं को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

ABOUT THE AUTHOR

Mainly responsible for curating national stories, Hindi News Desk is one of the most important desks in ETV Bharat. It is the central desk for ten Hindi states. Hindi Desk chooses, processes, and maps national, international stories that come from multiple sources. It also caters to the Hindi states in areas of entertainment, sports, lifestyle, health, business and technology....view details