झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र - JHARKHAND MONSOON SESSION
🎬 Watch Now: Feature Video

Published : August 6, 2026 at 11:12 AM IST
रांची: झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 6 अगस्त से शुरू हो गया है. इस बार के मानसून सत्र में पांच कार्य दिवस होंगे. पहले दिन छह अगस्त को शोक प्रकाश के अलावा सामान्य कामकाज निपटाए जाएंगे. वहीं सात अगस्त को पहली पाली में प्रश्नकाल के बाद चालू वित्तीय वर्ष का पहला अनुपूरक बजट सरकार द्वारा पेश किया जाएगा. आठ और नौ अगस्त को शनिवार और रविवार की वजह से अवकाश रहेगा. वहीं 10 अगस्त को पहली पाली में प्रश्नकाल और दूसरी पाली में अनुपूरक बजट पर वाद-विवाद के बाद संबंधित विनियोग विधेयक सदन से पारित कराया जाएगा. 11 अगस्त को पहली पाली में प्रश्नकाल और दूसरी पाली में राजकीय विधेयक पेश किए जाएंगे. सत्र के अंतिम दिन 12 अगस्त को पहली पाली में प्रश्नकाल तथा दूसरी पाली में राजकीय विधेयक पेश किए जाएंगे और गैर सरकारी संकल्प पेश किए जाएंगे.