दिल्ली में रेड अलर्ट, यूपी में सड़क धंसी… महाराष्ट्र से उत्तराखंड तक बारिश ने मचाई तबाही - LANDSLIDE
🎬 Watch Now: Feature Video

Published : July 9, 2026 at 4:11 PM IST
देशभर में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है और कई राज्यों में भारी बारिश जनजीवन पर असर डाल रही है. मौसम विभाग ने दिल्ली और हरियाणा के कुछ हिस्सों में भारी बारिश, आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाओं को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है. गाजियाबाद में सड़क धंसने से कार और स्कूटर गड्ढे में गिर गए, जबकि महाराष्ट्र के रायगढ़ में बाढ़ के कारण करीब 3 हजार एलपीजी सिलेंडर नदी में बह गए. उत्तराखंड में कई जगह भूस्खलन से राष्ट्रीय राजमार्ग प्रभावित हुए हैं. मध्य प्रदेश, राजस्थान और अन्य राज्यों में भी तेज बारिश से हादसे और जलभराव की घटनाएं सामने आई हैं. पश्चिमी तट के कोंकण-गोवा, गुजरात, केरल, तटीय कर्नाटक और मध्य महाराष्ट्र में सबसे अधिक बारिश दर्ज की जा रही है.