राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अब मोहन भागवत का भी आया बयान, कांग्रेस ने RSS की प्रतिक्रिया को अपमानजनक और शर्मनाक बताया - राम मंदिर दान चोरी
🎬 Watch Now: Feature Video

Published : July 5, 2026 at 9:10 PM IST
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने रविवार को कहा कि राम मंदिर के चढ़ावे से जुड़े मामले में संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने जो कहा है, वह उससे पूरी तरह सहमत हैं. भागवत ने मीडिया से कहा, ‘‘होसबाले द्वारा जारी बयान देखिए... मेरी प्रतिक्रिया भी वही है.’’ उन्होंने एक कार्यक्रम से इतर राम मंदिर के चढ़ावे में कथित रूप से गबन से जुड़े विवाद पर प्रतिक्रिया मांगे जाने पर उक्त बात कही. बता दें कि होसबाले ने शुक्रवार को एक बयान में कहा था कि अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की कथित रूप से चोरी की घटना ने राम भक्तों के साथ ही पूरे समाज की आस्था को गहरी ठेस पहुंची है. उन्होंने कहा था कि जांच में दोषी पाए जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति को कड़ी सजा मिलनी चाहिए.