तमिलनाडु के मंदिरों में आज से मोबाइल पर बैन, आम और खास सब पर नियम लागू

🎬 Watch Now: Feature Video

thumbnail
तमिलनाडु के मंदिरों में आज से मोबाइल पर बैन (ETV Bharat)

By ETV Bharat Hindi Team

Published : September 1, 2026 at 4:14 PM IST

1 Min Read
Choose ETV Bharat

तमिलनाडु के मंदिरों में आज से मोबाइल ले जाने पर रोक लग गई है. मंदिरों की पवित्रता और आध्यात्मिक माहौल को बनाए रखने के लिए मंदिरों के अंदर मोबाइल फोन और कैमरे के इस्तेमाल पर पहले से ही रोक लगी हुई है. हालांकि, कुछ मंदिरों में श्रद्धालुओं के फोटो, वीडियो, सेल्फी और रील्स लेने की शिकायतें सामने आई थी, जिसके बाद हिंदू धार्मिक और बंदोबस्ती विभाग ने अब मंदिरों में भक्तों के मोबाइल फोन ले जाने पर पूरी तरह से रोक लगा दी है. पहले चरण में 52 मंदिरों में ये व्यवस्था लागू की जाएगी. इसके लिए सेल फोन रखने के लिए सुरक्षित जगह बनाई गई है और लोगों को इस बारे में जागरूक भी किया जा रहा है. स्थानीय श्रद्धालुओं को सलाह दी है कि वे मंदिर आते समय अपना सामान घर पर ही रखें और शहर के बाहर से आए श्रद्धालु जो होटलों में ठहरे हैं, वे अपना सामान अपने कमरों या गाड़ियों में रखें.  