शिवरात्रि महोत्सव 2026: चौथी सांस्कृतिक संध्या में झूम उठी छोटी काशी, कुमार साहिल ने बांधा समां - MANDI SHIVRATRI FESTIVAL 2026

🎬 Watch Now: Feature Video

thumbnail
शिवरात्रि महोत्सव 2026 की चौथी सांस्कृतिक संध्या में झूमी मंडी (ETV BHARAT)

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : February 20, 2026 at 3:49 PM IST

|

Updated : February 20, 2026 at 4:01 PM IST

1 Min Read
Choose ETV Bharat

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी-2026 की चौथी सांस्कृतिक संध्या सेरी मंच पर भव्य अंदाज में आयोजित की गई. यह संध्या स्टार गायक कुमार साहिल के नाम रही. मंच पर आते ही दर्शकों में उत्साह की लहर दौड़ गई. कुमार साहिल ने अपने लोकप्रिय गीतों की शानदार प्रस्तुतियों से माहौल को पूरी तरह संगीतमय बना दिया और पंडाल तालियों की गूंज से भर उठा. अरिन और अर्शप्रीत कौर की जोड़ी ने भी बेहतरीन प्रस्तुतियां दीं. स्थानीय और आमंत्रित कलाकारों ने लोकगीतों और आधुनिक संगीत से शाम को यादगार बना दिया. रात 10 बजे तक सेरी मंच संगीत की धुनों से गूंजता रहा. कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि शिवरात्रि महोत्सव मंडी की सांस्कृतिक पहचान है और ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ते हैं. 

Last Updated : February 20, 2026 at 4:01 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details