अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव: शाही अंदाज में निकली दूसरी जलेब, उमड़ा जनसैलाब - MANDI SHIVRATRI FESTIVAL

🎬 Watch Now: Feature Video

thumbnail
अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव (ETV BHARAT)

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : February 19, 2026 at 10:28 PM IST

1 Min Read
Choose ETV Bharat

छोटी काशी मंडी में जारी सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के तहत दूसरी पारंपरिक शाही जलेब भव्य अंदाज में निकाली गई. विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने बतौर मुख्यातिथि समारोह में शिरकत की. उन्हें पारंपरिक पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया, जिसके बाद उन्होंने राज माधव राय मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की. जलेब की शुरुआत राज माधव राय की पालकी के साथ हुई. सबसे आगे पुलिस के घुड़सवार दस्ते और पुलिस बल, उसके पीछे सांस्कृतिक दल और फिर देवी-देवताओं के रथ देवलुओं के साथ झूमते-नाचते हुए मंदिर से पड्डल मैदान तक पहुंचे. भव्य और अलौकिक दृश्य को देखने के लिए हजारों लोग मौजूद रहे. महोत्सव के दौरान शाही जलेब तीन बार निकाली जाती है. पहली जलेब शुभारंभ पर जबकि दूसरी जलेब मध्य में और तीसरी जलेब समापन पर निकाली जाती है. 

ABOUT THE AUTHOR

...view details