भारत की बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर बड़ा अपडेट! 2027 में शुरू होगा पहला सेक्शन, 2030 में मिलेगी जापान की E10 ट्रेन - INDIA JAPAN BULLET TRAIN PROJECT
🎬 Watch Now: Feature Video

Published : July 17, 2026 at 11:10 PM IST
भारत की मुंबई-अहमदाबाद के बीच चलने वाली पहली बुलेट ट्रेन के रेल प्रोजेक्ट को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. इस महत्वाकांक्षी परियोजना को लेकर भारत और जापान के बीच चल रही द्विपक्षीय बातचीत सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है. दोनों ही देशों ने प्रोजेक्ट की टाइमलाइन और ट्रेनों के संचालन को लेकर नया फैसला किया है. इस नए रणनीतिक बदलाव के तहत तय समय पर बुलेट ट्रेन सेवा शुरू करने का रास्ता तो साफ हो गया है, हालांकि पटरियों पर दौड़ने वाली ट्रेनों को लेकर एक बड़ा मोड़ आया है. बुलेट ट्रेन परियोजना के बुनियादी ढांचे का जमीनी स्तर पर कंस्ट्रक्शन का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है. इसी वजह से मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का पहला सेक्शन साल 2027 में आम जनता के सफर के लिए खोल दिया जाएगा.