महाराष्ट्र के ठाणे में बड़ा हादसा, वैन और सीमेंट मिक्सर में भीषण टक्कर, 11 लोगों की मौत - THANE ACCIDENT
🎬 Watch Now: Feature Video

Published : April 13, 2026 at 7:38 PM IST
महाराष्ट्र के ठाणे में सोमवार को एक पुल पर एक वैन और सीमेंट मिक्सर के बीच टक्कर में 11 लोगों की मौत हो गई. जिला ग्रामीण पुलिस के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि यह दुर्घटना मुरबाद के गोविली गांव में रायता पुल पर सुबह करीब 11 बजे हुई. पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना तब हुई जब वैन विपरीत दिशा से आ रहे एक सीमेंट मिक्सर से टकरा गई. हादसा तब हुआ जब सीमेंट मिक्सर गाड़ी की पैसेंजर वैन से टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन में बैठे यात्रियों को संभलने का एक पल भी नहीं मिला. हादसे से इलाके में बहुत हंगामा हुआ और स्थानीय लोगों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. घायलों को तुरंत पास के हॉस्पिटल ले जाया गया. इस हादसे में मरने वालों में तीन महिलाएं और आठ पुरुष शामिल हैं; इनमें दो कॉलेज स्टूडेंट और मुरबाद तहसीलदार ऑफिस में क्लर्क भूषण घोरपड़े शामिल हैं. खास बात यह है कि इस हादसे में ईको पैसेंजर वैन में सवार सभी यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे इलाके में गहरा दुख और शोक है.