NEET UG 2026 में बड़े बदलाव: परीक्षा का समय बढ़ा, रफ वर्क के लिए मिलेंगे अब चार पन्ने - NATIONAL TESTING AGENCY
🎬 Watch Now: Feature Video

Published : June 12, 2026 at 9:51 PM IST
मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET 2026 में शामिल होने वाले छात्रों के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी NTA की तरफ से बड़ी राहत की खबर आई है. एजेंसी ने 21 जून 2026 को होने वाली परीक्षा में छात्रों के हित में कुछ जरुरी बदलाव किए हैं. अब अभ्यर्थियों को पेपर सॉल्व करने के लिए पहले से अधिक समय मिलेगा. इतना ही नहीं, रफ वर्क के लिए भी अतिरिक्त पन्ने दिए जाएंगे. एजेंसी का दावा है कि इन बदलावों से परीक्षा के दौरान छात्रों को सुविधा मिलेगी और वो बिना किसी दबाव के बेहतर ढंग से पेपर दे सकेंगे.
NTA ने उम्मीदवारों से मिले सुझावों और फीडबैक के आधार पर NEET एग्जाम का समय 195 मिनट करने का फैसला किया है. यह परीक्षा दोपहर 2 बजे शुरू होकर शाम सवा पांच बजे तक चलेगी. इससे पहले छात्रों को उपस्थिति दर्ज कराने, हस्ताक्षर करने और दूसरी जरूरी प्रक्रियाओं में समय लगने की शिकायत रहती थी.
NEET परीक्षा में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के कई सवालों को हल करने के लिए कैलकुलेशन करने और चित्र बनाने की जरूरत होती है, लिहाजा NTA ने क्वेचन पेपर में रफ वर्क के लिए मिले पेज की संख्या दो से बढ़ाकर चार कर दी है.