महाराष्ट्र सरकार ने 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया बैन, आतंकवाद फैलाने का आरोप

🎬 Watch Now: Feature Video

thumbnail
आतंकी लिटरेचर पर बैन (ETV Bharat)

By ETV Bharat Hindi Team

Published : August 7, 2026 at 10:20 PM IST

1 Min Read
Choose ETV Bharat

महाराष्ट्र सरकार ने कट्टरता और जिहाद को बढ़ावा देने वाले प्रकाशनों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. सरकार ने इस्लामिक स्टेट, इस्लामिक स्टेट इन खोरासान प्रोविंस, हिज्ब-उल-मुजाहिदीन पीर पंजाल रेजिमेंट और अल कायदा जैसे आतंकवादी संगठनों से जुड़ी किताबों और पत्रिकाओं पर बैन लगा दिया है. गृह विभाग की तरफ से जारी  एक गजट नोटिफिकेशन में सरकार ने कट्टरता बढ़ाने वाली 114 चीजों को जब्त करने का भी निर्देश दिया. सरकार की विभिन्न खुफिया एजेंसियों से पता चला है कि आतंकवादी और गैर-कानूनी गतिविधियों में शामिल या उनका समर्थन करने वाले संगठनों से जुड़े कट्टरपंथी लिटरेचर का सर्कुलेशन हो रहा है.  