पोप लियो 14वें के फेफड़े में कैंसर की पुष्टि, दाहिने फेफड़े का निचला हिस्सा निकाला गया
🎬 Watch Now: Feature Video

Published : October 14, 2026 at 9:06 PM IST
पोप लियो 14वें के ऑपरेशन के बाद उनके फेफड़े में कैंसर होने की पुष्टि हुई है और दाहिने फेफड़े के निचले हिस्से को निकाल दिया गया है. वेटिकन ने मंगलवार को ये जानकारी दी. रोमन कैथोलिक ईसाई धर्म के प्रमुख केंद्र वेटिकन ने ऑपरेशन के बाद जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया कि जांच से पोप को फेफड़ों का ‘एडेनोकार्सिनोमा’ नामक कैंसर होने की पुष्टि हुई है. बुलेटिन के अनुसार, ऑपरेशन से पहले की गई जांच में भी इस बीमारी की आशंका जताई गई थी, जिसकी पुष्टि ऑपरेशन के दौरान हो गई. वेटिकन के बयान के मुताबिक, 71 वर्षीय पोप लगभग तीन घंटे तक ऑपरेशन रूम में रहे और सर्जरी में करीब 90 मिनट लगे.ऑपरेशन सफल रहा और इस दौरान कोई जटिलता नहीं आई.अमेरिका में जन्मे पोप लियो ने अपने 17 महीने के कार्यकाल में अपनी किसी बड़ी स्वास्थ्य समस्या के बारे में पहली बार सार्वजनिक रूप से जानकारी दी है.