खाकी छोड़ बने "करोड़पति", करनाल के निर्मल सिंह ने खड़ा किया करोड़ों का हाई-टेक डेयरी फार्म - KARNAL HIGH TECH DAIRY FARM
🎬 Watch Now: Feature Video

Published : June 1, 2026 at 7:05 PM IST
हरियाणा के करनाल के निर्मल सिंह ने दस साल पहले पुलिस की नौकरी छोड़ी और डेयरी फार्म खोल लिया. आज निर्मल सिंह इस हाइ टेक डेयरी फार्म से करीब 90 हजार प्रतिदिन की कमाई कर रहे हैं. निर्मल सिंह के फार्म की सबसे बड़ी खासियत यहां इस्तेमाल होने वाली आधुनिक तकनीक है. उन्होंने अपनी हर गाय के गले में एक विशेष इजरायली स्मार्ट टैग (Cow Collar Tag) लगाया हुआ है. ये टैग गाय के स्वास्थ्य, उसके उठने-बैठने, वो कितना खाना खा रही है, कितना पानी पी रही है, हर एक गतिविधि की सटीक मॉनिटरिंग करता है. इस तकनीक का सबसे बड़ा फायदा ये है कि निर्मल सिंह अगर देश से बाहर विदेश दौरे पर भी हों, तो भी उनकी गायों की पूरी रिपोर्ट उनके मोबाइल ऐप पर लाइव दिखती है. किसी भी गाय के बीमार होने से पहले ही ऐप पर अलर्ट आ जाता है, जिससे समय रहते उसका इलाज शुरू हो जाता है.रुआत में छोटा दिखने वाला ये बिजनेस आज एक बड़े कॉर्पोरेट मॉडल में बदल चुका है. मौजूदा समय में फार्म पर रोज़ाना करीब 1850 लीटर दूध का उत्पादन हो रहा है. फार्म का एक दिन का अधिकतम रिकॉर्ड 2400 लीटर दूध का रहा है जिससे वे एक दिन में 1,15,000 रुपए तक बेच चुके हैं. मौजूदा समय में भी वे 80 से 90 हजार रुपए का दूध 1 दिन में बेच रहे हैं. गायों की देखभाल के लिए निर्मल सिंह ने अपने फार्म पर पुख्ता इंतजाम किए हैं. दूध की गुणवत्ता और फैट को बनाए रखने के लिए गायों को विशेष तौर पर तैयार किया गया पौष्टिक पशु आहार(साइलेज) और मिक्सर फीड दिया जाता है. भीषण गर्मी से बचाने के लिए शेड के अंदर बड़े पंखे, ताजे पानी की व्यवस्था और फॉगर्स (फौव्वारे) लगाए गए हैं, ताकि तापमान नियंत्रित रहे. कैटेगरी के हिसाब से दूध देने वाली और बछड़ियों के लिए अलग-अलग शेड बनाए गए हैं. फार्म पर चौबीसों घंटे निगरानी के लिए 2 पशु चिकित्सक और देखभाल के लिए 8 कर्मचारी तैनात रहते हैं.