कानपुर में अचानक धंसा घर का आंगन, 25 फीट गहरे गड्ढे में गिरने से 18 साल की लड़की की दर्दनाक मौत; 7 घंटे चला रेस्क्यू

🎬 Watch Now: Feature Video

thumbnail
गड्ढे में गिरने से 18 साल की लड़की की दर्दनाक मौत (ETV Bharat)

By ETV Bharat Hindi Team

Published : August 29, 2026 at 10:55 PM IST

1 Min Read
Choose ETV Bharat

उत्तर प्रदेश के कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र में रक्षाबंधन के दिन एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. यहां पुरवामीर गांव में घर के आंगन की फर्श अचानक धंसने से 18 साल की यशी सविता 25 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी. दरअसल, फर्श के नीचे एक पुरानी और बंद पड़ी बोरिंग थी, जिसकी मिट्टी लगातार हो रही बारिश के कारण धंस गई और यह जानलेवा गड्ढा बन गया.

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस, फायर ब्रिगेड, NDRF और SDRF की टीमों ने मोर्चा संभाला. JCB और पोकलेन मशीनों की मदद से 30 फीट की खुदाई कर करीब 7 घंटे लंबे रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद लड़की को बाहर निकाला गया, लेकिन, दुर्भाग्यवश अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया,