Jharkhand Assembly Winter Session live: झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र - HEMANT SOREN
🎬 Watch Now: Feature Video

Published : December 11, 2025 at 11:07 AM IST
|Updated : December 11, 2025 at 7:10 PM IST
रांची: झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज आखिरी दिन है. सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल से शुरू की गई. इसके पहले सत्र के दौरान झारखंड पर्यटन विकास और निबंधन संशोधन विधेयक 2025 पर चर्चा के बाद इसे पारित कर दिया गया. वहीं, सीवी रमण ग्लोबल विश्वविद्यालय विधेयक, 2023 झारखंड विधानसभा से वापस लिया गया. वहीं, चौथे शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले सदन के बाहर विपक्ष द्वारा प्रदर्शन किया गया और राज्य सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के विधायक नारेबाजी करते नजर आए. भाजपा विधायक शत्रुघ्न महतो ने प्रश्नकाल में अबुआ आवास का मामला उठाया. इस पर मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि प्रथम फेज का काम पूरा होने पर ही दूसरी किस्त जारी होती है. अगर विधायक के पास कोई डाटा है तो उसकी जांच करा ली जाएगी.