जम्मू-कश्मीर : पुंछ में बादल फटने से भूस्खलन, मकान जमींदोज, सात लोगों की मौत - CLOUDBURST IN POONCH

🎬 Watch Now: Feature Video

thumbnail
पुंछ में बादल फटने से भूस्खलन (ETV Bharat)

By ETV Bharat Hindi Team

Published : July 20, 2026 at 10:49 PM IST

1 Min Read
Choose ETV Bharat

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के लोरन इलाके में बीती रात हुई मूसलाधार बारिश ने एक बार फिर तबाही मचा दी. लगातार हो रही भारी बारिश के बीच अचानक बादल फटने से एक बड़ा भूस्खलन हुआ, जिसने एक रिहायशी मकान को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई. अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना लोरान गांव के ऊंचाई वाले इलाके में हुई. उन्होंने कहा कि भूस्खलन की चपेट में आया मकान मिट्टी से बना हुआ था. उन्होंने बताया कि बचाव अभियान जारी है और मारे गए सात लोगों में चार महिलाएं शामिल हैं. मृतकों की पहचान लोरान के लोपाड़ी निवासी मोहम्मद रफीक की पत्नी ज़ैदा बेगम (35), मोहम्मद रफीक के बेटे अदनान रफीक (4), मोहम्मद रफीक की बेटी इरज़ा (2), मोहम्मद रफीक की बेटी शमीमा अख्तर, रेयाज़ अहमद की पत्नी तनवीर अहमद (22) के रूप में हुई. मुहम्मद इरफ़ान (22), सुभान डार का बेटा और सबीना (30), अब्दुल मजीद की पत्नी मृतकों में शामिल हैं. ईटीवी भारत से बात करते हुए, पुंछ के डिप्टी कमिश्नर अशोक शर्मा ने कन्फर्म किया, "लोरान मंडी इलाके में एक घर गिरने से सात लोगों की मौत हो गई है." उन्होंने कहा, "अब तक कुल 15 लाशें बरामद की जा चुकी हैं और सात लोग अभी भी लापता हैं."