जम्मू कश्मीर: शोपियां में लश्कर के दो आतंकवादियों की तीसरे दिन भी तलाश जारी - लश्कर के आतंकवादी
🎬 Watch Now: Feature Video

Published : July 5, 2026 at 3:38 PM IST
दक्षिण कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों का संयुक्त अभियान लगातार तीसरे दिन भी जारी है. सुरक्षा बल यहां लश्कर-ए-तैयबा के दो स्थानीय आतंकवादियों की तलाश कर रहे हैं. उन आतंकियों को मीमंदर इलाके के एक घने बाग में सीसीटीवी में देखा गया था.
आतंकवादियों की मौजूदगी की खबर शुक्रवार सुबह मिली. जिसके बाद सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और दूसरी सुरक्षा एजेंसियों ने घेराबंदी की. चनापोरा, सैयदपोरा, सैयदू, अमशीपोरा, शमशीपोरा और हार्ड हंडियो की घेराबंदी कर जॉइंट ऑपरेशन चलाया जा रहा है.
आतंकियों की मौजूदगी और जॉइंट ऑपरेशन के चलते चार गांवों को खाली करा लिया हैं. आतंकवादियों की पहचान लतीफ और जाकिर के तौर पर हुई है. दोनों आतंकवादी साउथ कश्मीर के कुलगाम जिले के रहने वाले हैं. जाकिर के बारे में कहा जाता है कि वो 2024 से लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा है, जबकि लतीफ पिछले साल लश्कर-ए-तैयबा में शामिल हुआ था.
सुरक्षा बलों के मुताबिक, आतंकियों ने पास आ रहे आर्मी के जवानों पर गोलियां चलाई. जिसके बाद जवानों ने जवाबी कार्रवाई की. दोनों ओर से गोलीबारी हुई.
आर्मी की खास काउंटर-इंसर्जेंसी यूनिट विक्टर फोर्स ने इलाके से सभी रास्तों को सील कर दिया है. गर्मियों के महीनों में घनी झाड़ियां एक नैचुरल कवर देती हैं, जिससे निगरानी मुश्किल हो जाती है और फंसे हुए आतंकवादी घेराबंदी तोड़ने के लिए ब्लाइंड स्पॉट का फायदा उठा सकते हैं.