अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर अब्राहम लिंकन पर हमले का दावा, अमेरिका ने ईरान के दावों को किया खारिज - ATTACK ON US AIRCRAFT CARRIER
🎬 Watch Now: Feature Video

Published : March 13, 2026 at 11:06 PM IST
ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर USS अब्राहम लिंकन पर हमले का दावा किया है. IRGC ने कहा कि उसने मिसाइलों और ड्रोन से USS अब्राहम लिंकन को निशाना बनाया है. ईरानी न्यूज चैनल प्रेस टीवी के हवाले से कहा गया है कि इस सटीक ऑपरेशन में एडवांस्ड मिसाइलों और ड्रोन का इस्तेमाल किया गया. ये हमला ओमान सागर में ईरान की समुद्री सीमा से लगभग 340 किलोमीटर की दूरी पर हुआ. बयान में ये भी कहा गाय है कि हमले के बाद, अब्राहम लिंकन और उसके साथ के स्ट्राइक ग्रुप को इलाके से तेज रफ्तार से भागते हुए देखा गया. IRGC का दावा है कि हमले की वजह से वह नॉन-ऑपरेशनल हो गया और उसे जल क्षेत्र से पीछे हटने पर मजबूर होना पड़ा.
वहीं, अमेरिका ने USS अब्राहम लिंकन पर हमला करने के ईरान के दावों को खारिज कर दिया है. अमेरिकी सेंट्रल कमांड का कहा कि अब्राहम लिंकन कैरियर स्ट्राइक ग्रुप ऑपरेशन एपिक फ्यूरी को लगातार समर्थन दे रहा है और वह समुद्र में अपनी ताकत दिखा रहा है.