इंदौर में ट्रक ने बाइक सवार दंपत्ति को कुचला, सामने आया दर्दनाक वीडियो - INDORE ROAD ACCIDENT
🎬 Watch Now: Feature Video

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team
Published : January 4, 2026 at 6:11 PM IST
इंदौर: कनाडिया थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक दिल-दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है. यहां एक ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार दंपति को कुचल दिया. इस भीषण दुर्घटना में बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए. इलाज के लिए दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. वीडियो में दिख रहा है कि दंपत्ति ट्रक के नीचे आ गए. दोनों के ऊपर से ट्रक का टायर निकल गए. एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर ट्रक को चिन्हित कर लिया है. जल्द ही आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.