इंदौर में डॉग के पपी बेरहमी से मारा, सिर पर डंडा मारकर उतारा मौत के घाट, वीडियो आया सामने - MADHYA PRADESH NEWS
🎬 Watch Now: Feature Video

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team
Published : March 23, 2026 at 11:54 AM IST
|Updated : March 23, 2026 at 12:02 PM IST
इंदौर : शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र से पशु क्रूरता का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शख्स ने कुत्ते के बच्चे के सिर पर डंडा मारकर बेरहमी से उसकी जान ले ली. इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद पीपुल्स फॉर एनिमल की सदस्य द्वारा पुलिस को शिकायत की गई है और पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है. मामला पैराडाइज कॉलोनी का है, जहां एक शख्स और उसका साथी हाथ में डंडा लेकर खड़े थे. जैसे ही कुत्ते का पपी उनके करीब आया तो मुकेश कुमावत नामक शख्स ने उसके सिर पर डंडा दे मारा जिससे उसकी तुरंत मौत हो गई. घटना पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. इसके बाद इस पूरे मामले की जानकारी जब पीपुल्स फॉर एनिमल की इंदौर अध्यक्ष प्रियांशु जैन को लगी तो उन्होंने पूरे मामले की शिकायत पुलिस को की. वहीं, पुलिस ने इस पूरे ही मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी मुकेश के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है. वहीं, बताया जा रहा है कि कुत्ते का पपी कॉलोनी में रहने वाले बच्चों को काटता और पीछे दौड़ता था. इसी से परेशान होकर मुकेश ने ये कदम उठाया. एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने कहा, '' मामले में पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर प्रकरण दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार भी किया जाएगा.''