इंडोनेशिया में भूकंप से भारी तबाही, 47 लोगों की मौत, 157 घर क्षतिग्रस्त
🎬 Watch Now: Feature Video

Published : August 16, 2026 at 9:40 PM IST
इंडोनेशिया में शनिवार को आए भूकंप की वजह से भारी तबाही हुई है. नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट एजेंसी BNPB के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 7.7 तीव्रता के भूकंप में कम से कम 47 लोगों की मौत हो गई है. बीएनपीबी के अनुसार, सबसे ज़्यादा मौतें मंग्गाराई रीजेंसी में हुई.
भूकंप से इंडोनेशिया के ईस्ट नुसा तेंगारा प्रांत में इमारतों और बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है. बीएनपीबी के मुताबिक, 157 घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए, जबकि 41 घरों को मध्यम स्तर का नुकसान हुआ और 148 घरों को मामूली नुकसान पहुंचा है. भूकंप में सार्वजनिक बुनियादी ढांचे भी ध्वस्त हो गए हैं, जिनमें 87 शिक्षण संस्थान, 18 स्वास्थ्य केंद्र, छह प्रशासनिक कार्यालय और पांच पूजा स्थल शामिल हैं.