ओमान तट पर भारतीय झंडे वाले जहाज पर हमला, भारत का जवाब, 'ये स्वीकार्य नहीं' - INDIAN SHIP ATTACKED OFF OMAN COAST

🎬 Watch Now: Feature Video

thumbnail
Indian ship attacked off Oman coast (ETV Bharat)

By ETV Bharat Hindi Team

Published : May 14, 2026 at 11:10 PM IST

1 Min Read
Choose ETV Bharat

पश्चिम एशिया में जारी संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला ओमान तट का है, जहां भारतीय झंडे वाले जहाज पर हमला किया गया है.. जिससे क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है. बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय के मुताबिक, ओमान के जलक्षेत्र में भारतीय जहाज 'हाजी अली' पर 13 मई की सुबह हमला हुआ. जहाज पर फायरिंग की गई. ओमान कोस्ट गार्ड ने चालक दल के सभी 14 सदस्यों को सुरक्षित बचाया.  

भारत ने इस हमले पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और इसे स्वीकार्य बताया है. भारत ने चालक दल से सदस्यों को बचाने के लिए ओमान के अधिकारियों को धन्यवाद दिया है. भारत ने एक बार फिर कहा है कि व्यावसायिक जहाजों को निशाना बनाने, बेकसूर चालक दल सदस्यों को खतरे में डालने या किसी और तरह से नौवहन की स्वतंत्रता में रुकावट डालने से बचना चाहिए.

ABOUT THE AUTHOR

Mainly responsible for curating national stories, Hindi News Desk is one of the most important desks in ETV Bharat. It is the central desk for ten Hindi states. Hindi Desk chooses, processes, and maps national, international stories that come from multiple sources. It also caters to the Hindi states in areas of entertainment, sports, lifestyle, health, business and technology....view details