भारत ने चीन और अमेरिका को पछाड़ा, रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन में हासिल किया 100% का लक्ष्य

🎬 Watch Now: Feature Video

thumbnail
भारत ने चीन और अमेरिका को पछाड़ा (ETV Bharat)

By ETV Bharat Hindi Team

Published : August 7, 2026 at 11:02 PM IST

1 Min Read
Choose ETV Bharat

भारतीय रेलवे ने मॉडर्नाइजेशन की दिशा में एक बड़ी छलांग लगाई है और एक ऐसा लक्ष्य हासिल कर लिया है, जिसमें अमेरिका और चीन जैसे विकसित देश भी पीछे हैं. देश ने इस साल की जुलाई खत्म होते-होते 99.6 प्रतिशत रेल पटरियों के इलेक्ट्रिफिकेशन का काम पूरा कर लिया है और इसके साथ ही, भारत दुनिया का दूसरा ऐसा देश बनने जा रहा है, जहां रेलवे ट्रैक्स का शत-प्रतिशत विद्युतीकरण होगा. फिलहाल दुनिया में स्वीटजरलैंड एकमात्र एक ऐसा देश है, जो रेलवे सिस्टम का 100% इलेक्ट्रिफिकेशन कर पाया है.  

अब सिर्फ 5 राज्य ऐसे हैं जहां 500 किलोमीटर से भी कम ट्रैक पर इलेक्ट्रिफिकेशन का काम बाकी है. इनमें राजस्थान में 99.8, तमिलनाडु में 98.3, असम में 97.9, कर्नाटक में 96.8 और गोवा में 91.4 प्रतिशत इलेक्ट्रिफिकेशन काम काम हो चुका है. देश का करीब 69 हजार 873 किलोमीटर रेलवे ट्रैक इलेक्ट्रिफाइड किया जा चुका है.

रेलवे के इलेक्ट्रिफिकेशन के मामले में स्वीटजरलैंड पहले स्थान पर है, जहां 100% विद्युतीकरण का काम पूरा हो चुका है. वहीं, चीन में 82%, स्पेन में 67%, जापान में 64%, फ्रांस में 60%, ब्रिटेन में महज 39% प्रतिशत ही इलेक्ट्रिफिकेशन हो पाया है.