CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ I.N.D.I.A. ब्लॉक का प्रोटेस्ट कल, राहुल गांधी ने कहा- 'सोमवार को हम चीफ जस्टिस सूर्यकांत से भी मिलेंगे'
🎬 Watch Now: Feature Video

Published : October 11, 2026 at 4:30 PM IST
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ I.N.D.I.A. ब्लॉक कल प्रोटेस्ट करेगा. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इसका ऐलान करते हुए कहा कि I.N.D.I.A. ब्लॉक 12 अक्टूबर को फिर से सड़कों पर उतरेगा. उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों और महिलाओं के खिलाफ हिंसा का इस्तेमाल किया. उन्होंने सरकार पर छात्रों और युवाओं की आवाज को दबाने का आरोप लगाया. उन्होंने अगले राउंड के विरोध प्रदर्शन का ऐलान करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार आंदोलन को जितना दबाएगा, आंदोलन उतना ही तेज होगा. राहुल गांधी ने इस मसले पर सोमवार को चीफ जस्टिस से भी मिलने की बात कही और कहा कि वो चीफ जस्टिस से मांग करेंगे कि कानून के रखवाले आंखों पर पट्टी बांधकर नहीं बैठ सकते, जबकि दिल्ली की सड़कों पर संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं और लोकतंत्र को कुचला जा रहा है.