तमिलनाडु में IT का बड़ा एक्शन! कोयंबटूर से तंजावुर तक टेक्सटाइल शोरूम्स पर छापेमारी - IT DEPARTMENT ACTION
🎬 Watch Now: Feature Video

Published : April 11, 2026 at 10:39 PM IST
तमिलनाडु में इनकम टैक्स विभाग ने टैक्स अनियमितताओं के आरोप में कई शहरों में एक साथ छापेमारी की. कोयंबटूर के गांधिपुरम इलाके में एक प्रमुख टेक्सटाइल शोरूम पर शुक्रवार सुबह करीब 10 अधिकारियों की टीम पहुंची और जांच शुरू की. इस दौरान शोरूम को बंद कर कर्मचारियों की आवाजाही रोक दी गई. अधिकारियों ने अकाउंट बुक्स और अन्य वित्तीय दस्तावेजों की गहन जांच की, जिसमें कुछ संदिग्ध रिकॉर्ड जब्त किए गए हैं. इसी तरह की कार्रवाई तिरुपुर, थेनी, तंजावुर और पुदुक्कोट्ट में भी की गई. छापेमारी के दौरान सुरक्षा बलों की तैनाती रही और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए.